राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। गंडक नदी में तरबूजा लेकर लौटने के दौरान नाव पलटने से लगुनिया में तीन लोगों के लापता होने के आठवें दिन तीसरा शव गंडक नदी में दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहरा सरैया से एसआई संजय भारती ने बरामद किया। शव की पहचान परिजनों द्वारा मृतक के हाथ में पहने अंगूठी और कमर में पहने डारा से मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी मिठू राय के पुत्र संजीत कुमार राय रूप में किया गया। एसआई संजय भारती ने दरिहरा सरैया गंडक नदी पहुंच शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी। जिसमें पिता पुत्र तथा एक अन्य युवक शामिल था। घटना के पांचवे दिन गुरुवार को घटना स्थल से लगभग चार किलोमोटर दूर गंडक नदी रेवा घाट के समीप गड़खा थाना क्षेत्र के रहमपुर निवासी मृतक विजय राय का 22 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार का शव बरामद किया गया था। घटना के सातवें दिन शनिवार को घटना स्थल 12 किलो मीटर दूर दरियापुर के दरिहरा के समीप गंडक नदी से पिता विजय राय शव बरामद किया गया था। जबकि घटना में शामिल तीसरा युवक का शव रविवार को घटना स्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहरा सरैया गंडक नदी से बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग