विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र में ग्रामीणों के द्वारा पोझि परसा में एक सप्ताह चलने वाली श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोझि परसा गांव स्थित गोरैया बाबा ब्रह्म स्थान प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग व श्री श्री108 श्री रामदास जी महाराज अयोध्या के निगरानी में श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ रविवार से शुरु होकर 30 मई तक होगा। जिसको लेकर आचार्य राकेश मिश्रा के द्वारा यजमान राजदेव राय व राधिका देवी के अगुआई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं के उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर सह यज्ञ स्थल से निकली। जो खलीफा चौक के रास्ते परसा बाजार, शैदपुर गांव, तुलब्रह्म के रास्ते नाथा छपरा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर स्थित पोखर पहुंची। जहां जलभरी की गई। इसके बाद पुन: कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलश स्थापित कर यज्ञ की शुरूआत की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग