राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर एवं सदर अस्पताल छपरा में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भटवलिया का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी ओमप्रकाश सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही अभिषेक कुमार, उज्ज्वल कुमार, कृष्णा सिंह, निर्मला देवी सहित पांच लोगों को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष के कृष्णा सिंह ने बिपिन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुधांशु सिंह, गोलू सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने की बात कही है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग