संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित बनियापुर थाना क्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी निवासी तारकेश्वर पांडेय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि अपने दरवाजे पर बाइक लगाकर बगल में ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। कुछ देर बाद खाना खाकर वापस आया तो देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। पीड़ित ने अज्ञात के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच- पड़ताल में जुटी है। मालूम हो कि बिगत एक माह में बनियापुर और सहाजितपुर थाने में एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ऐसे में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामियों के साथ- साथ पुलिस भी सकते में है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग