राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव में छापेमारी कर फरार अपराधी भुटकुन उर्फ अनुराग पांडेय को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरीओर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने चपरैठी गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित उमाशंकर बीन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपित के घर से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग