राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुराने विवाद को लेकर एकमा थाना क्षेत्र के एकसार पंचायत के वसंतपुर गांव में दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे व रॉड के हमले से हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत लगभग एक दर्जन लोग दोनों पक्षों के घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया है। लोगों ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कर एकमा थाना पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कृष्णा यादव, टिंकू यादव, राजन कुमार मांझी, संंजय मांझी व राधेश्याम मांझी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग