राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के छपिया पंचायत के फेनहरा गद्दी गांव में गत दिनों तेज आंधी- पानी में करकट गिरने सोनालाल प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी मानती देवी की मौत हो गई थी। मृतिका के परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख रुपये सहायता राशि का चेक शनिवार की रात्रि प्रदान किया गया। जिलाधिकारी राजेश मीणा के निर्देश पर इसुआपुर सीओ पुष्पक कुमार व बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा ने रात्रि में मृतका के घर पहुंचे और छपिया पंचायत के मुखिया सह इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष वीणा देवी के प्रतिनिधि मिथिलेश राय की उपस्थिति में सीओ व बीडीओ ने मृतिका के पति सोनालाल प्रसाद को चार लाख रुपये का चेक तथा 20 हजार रुपये परिवारिक लाभ योजना तथा तीन हजार रुपये कबीर अंत्योष्टि के तहत नगद प्रदान किया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों रो रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग