राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीन विवाद में युवक की हत्या की खबर सुनते ही आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जमीन के एक छोटे से टुकड़ी को लेकर मचा बवाल का परिणाम इस तरह का मंजर दिखायेगा को लेकर उपस्थित लोगों के बीच काफी देर तक चर्चा चलती रही। वहीं दोनों पक्षों के बीच वर्षो से चल रहे विवाद को लेकर भी स्थानीय लोगों के बीच तरह- तरह की वार्ता चलती रही।
पुलिस छावनी में हुआ तब्दील हुआ घटना स्थल:
घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर थानाध्यक्ष अमितेश वरीय पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराए। जिसके बाद तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अन्य पदाधिकारियों एवं बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच स्थिति को काबू करने में जुट गए।तबतक सहाजितपुर, जनता बाजार, नगरा, जलालपुर आदि थानों से भी काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल पहुँच स्थिति को सामान्य बनाने में जुट गई।मौके पर पहुँचे सदर एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जल्द ही पुलिस बल के सहयोग से स्थिति को सामान्य कर लिया गया।मगर तनाव की स्थिति को देखते हुए शाम तक पुलिस घटना स्थल पर ही कैंप किये हुए है।
एक दर्जन से अधिक लोगों की हुई है, गिरफ्तारी:
घटना के बाद से पुलिस की करवाई काफी तेज दिखी। मामले में अबतक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी होने की बात बताई जाती है। जिसमें एक पक्ष के नजबुदिन मियां, आजाद मियां, भोला मियां आदि की गिरफ्तारी शामिल है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक दोनाली बंदूक,20 जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। जिसे जब्त कर थाने लाया गया है।
हिंसक रूप ले रही जमीन विवाद की घटना,को लेकर लोगों ने दी प्रतिक्रिया:
हाल के दिनों में जमीन विवाद की बढ़ती घटनाएं एवं छोटी बड़ी बात पर गोली चलना आम बात हो गई है। जिसमें अब तक कई लोगों की जान तक जा चूकि है। मगर इस खूनी संघर्ष पर विराम लगता नही दिख रहा है। जिस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कई लोगों ने बताया कि एक तो पारिवारिक बंटवारे में पारदर्शिता नही अपनाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर अपने स्वार्थ की सिद्धि के लिये लोग दूसरे के हिस्से की भी जमीन हड़पने के बाज नहीं आ रहे। नतीजतन आये दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। स्थानीय लोगों की माने तो मिश्कारी टोले की भी घटना कही न कही जमीन हड़पने की ही नियत से उपजा है। जिसमें एक युवक की जान चली गई। जबकि दूसरे युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि जमीन विवाद के निबटारे को लेकर सरकार द्वारा प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की जमीन से संबंधी समस्याओं का निबटारा करने का निर्देश दिया गया है। मगर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है।

फ़ोटो (घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ और कैंप करती पुलिस)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग