संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के समीपवर्ती सरेया पंचायत में बुधवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम के द्वारा जांच की गई। जहाँ अनियमितता के कई मामले उजागर हुए। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच के क्रम में कृषि सलाहकार पंचायत भवन से अनुपस्थित पाए गए। वहीं ग्रामीण में दयाशंकर साह, विजय महतो आदि ने बताया कि पी० आर०एस और ग्रामीण आवास सहायक पंचायत भवन पर यदा-कदा ही आते हैं। वहीं सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना, मनरेगा, आरटीपीएस, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनवितरण प्रणाली, समेकि बाल विकास परियोजना सहित कई योजनाओं की जांच की बात बताई गई। इस दौरान वार्ड संख्या तीन के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि बिगत छह महीनों से वार्ड में जलापूर्ति बाधित है। जिसको गंभीरता से लेते हुए सीओ ने संबंधित वार्ड (पूर्व एवं वर्तमान) दोनों को समझा कर यथाशीघ्र जलापूर्ति का लाभ लोगों तक पहुँचाने निर्देश दिया। साथ ही वार्ड संख्या 06 में वर्तमान अनुरक्षक एवं वार्ड सदस्य के बीच चल रहे मामलों को संज्ञान में लेते हुए मामला निष्पादित कराया गया। मौके पर पर पीआरएस चन्दन कुमार, लालमोहन राम, कार्यपालक सहायक अमित कुमार, प्रदीप सोनी, सुजीत महतो, विश्कर्मा पाठक, चंदन राम, मुक्कू खरे, मिथिलेश शर्मा, प्रभाकर खरे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
फ़ोटो(जांच में जुटे अंचलाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग