राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मनोहर पंचायत में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी

राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण) जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जमकर गोलीबारी एवं लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। वहीं एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली    मनोहर पंचायत के मिश्कारी टोले का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय अकलीम मियां एवं नजबुदिन मियां के बीच जमीन की एक टुकड़ी को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। जहाँ विवादित जमीन के बगल में ही बुधवार को 11 बजे  पंचायती के लिये समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान अकलिम मियां के परिवार के लोग जमीन संबंधी मामले को लेकर पंचायती स्थल पर पहुँचे थें। वहीं बगल में ही नजबुदिन मियां का घर है। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान मामला तूल पकड़ने लगा। जहाँ गोलीबारी चलनी शुरू हो गई। तभी एक पक्ष के नवीब मियां के पुत्र याकूब आलम (22 वर्षीय) को सीने में गोली लगी, वहीं मरहूम फर्दन मियां के पुत्र नूर आलम 28 वर्षीय को पेट मे गोली लगी।साथ ही मस्जिद मियां सहित अन्य लोग जख्मी हो गए जिसमें कुछ  महिलाएं भी शामिल है। जिसके बाद आनन- फानन में याकूब आलम को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। इस दौरान याकूब आलम की रास्ते मे ही मौत हो गई। जबकि नूर आलम की स्थिति को देखते पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल में छपरा में चल रहा है। मामले की सूचना पर सदर एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर कैम्प किये हुए है। घटना स्थल से एक बंदूक, आधा दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है। जिसे जब्त कर थाने लाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के लगभग दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पुछताक्ष की जा रही है।

फ़ोटो (घटना की जानकारी लेने में जुटे सदर एसडीपीओ एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी)