संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तिलक समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित विजय कुमार प्रसाद ने बताया है कि गांव में ही एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। जहाँ बगल में ही स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर खाना खाने चला गया कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। इधर सहाजितपुर थाने में भी बाइक चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें मानोपाली निवासी करमवीर कुमार ने बताया है कि बगल के ही गैस एजेंसी के पास बाइक खड़ी कर दुकान के छत पर चला गया। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब थी। मालूम हो कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है। आंकड़ो पर गौर करे तो बनियापुर और सहाजितपुर थाने में केवल मई माह में ही एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं दर्ज कराई गई है। लोगों की माने तो चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन थाना क्षेत्र में कही न कही बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जो चिंता का विषय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग