सारण तटबंध से हो रहा रिसाव, अमनौर के आधा दर्जन गांव में घुसा बाढ़ का पानी, दहशत, सीओ व जदयू के पूर्व विधायक ने दौड़ा का स्थिति का लिया जायजा

नीरज शर्मा की रिपोर्ट
अमनौर(सारण)। प्रखंड के सारण तटबंध से सटे निचले इलाके के करीब आधा दर्जन गांव में गंडक नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुआरी बगही, परशुरामपुर दियारा, मकसूदपुर, गुणा छपरा, मधुबनी समेत अन्य गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे गांव में पशुओ के लिए खोप में रखे चारा, झोपड़ी एवं घरों में पानी प्रवेश कर गया है। साथ ही सैकड़ों एकड़ लगी फसल भी बर्बाद होे गया है। वहीं बाढ़ के पानी तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सारण तटबंध में दर्जनोंं स्थानों पर साहिल, चूहा, जंगली सुअरों का गुफा होने के कारण पानी का रिसाव बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। कई लोग तो अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे है तथा कई लोग अपने सगे-संबंधियों के पास चले गये है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी सुशील कुमार प्रतिदिन तटबंध का मुआयना कर भी रहे है। इस दौरान ग्रामीणों को धैर्य से कार्य करने को लेकर अपील कर रहे है। वहीं बाढ़ की सूचना मिलने पर जदयू के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मन्टू एवं ला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बाढ़ क्षेत्र के गांव का भर्मण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गांव बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने तटबन्ध से पानी का जगह-जगह पर रिसाव होने की बात कही। उधर मुजफ्फरपुर के चक्की सुहागपुर गांव बाढ़ के पानी घुस जाने से वहां के सैकड़ो ग्रामीण परसुरामपुर तटबन्ध पर परिवार व मवेशियों के साथ शरण लिए हुए है। नाव के माध्यम से आवागमन कर रहे है। बताया कि एक सप्ताह से यहाँ जमे हुए है, पर प्रशासन के ओर से अभी तक इन्हें कोई सहायता नही मिल रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र के खुद मुख्यमंत्री अपने स्तर से मुआयना कर रहे है। हर हाल में सबको सहयोग मिलेगा। अपने कार्य काल के दौरान तटबन्ध के कई जगहों के पास रिसाव को बंद करवाया था। हम इस दुख की घड़ी में सबके साथ है। हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग