राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रेल अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में छपरा से तीन मालगाड़ी की बोगियां एकमा पहुंची। जिसपर अनलोडिंग किए गए चीनी की बोरियों को मालगाड़ी की बोगियों में मजदूरों के माध्यम से लोडिंग कराई गई। अब इन सभी बोगियों को छपरा की तरफ लेकर हटाए जाने की आवश्यकता है। जैसे ही यह बोगियां हटाई जाएंगी, वैसे ही डाउन साइड की रेलगाड़ियां प्लेटफार्म पर रुकने लगेंगी। जिससे यात्रियों को गाड़ियों में चढ़ने-उतरने में सहुलियत होगी। उल्लेखनीय है कि एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी संख्या 68 बी के समीप रविवार को 15:16 बजे गोरखपुर से चलकर एजेए जा रही चीनी लदी एक मालगाड़ी की तीन बोगियां डिरेल हो गई थी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग