राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सरण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। सोनपुर हरिहरनाथ ओपी में प्रेमी युगल की शादी करायी गई। ज्ञात हो लड़की दरिहरा पंचायत के सरनारायन गांव की रहने वाली थी ऒर लड़का स्वैच का रहने वाला था। लड़का का नाम पंकज कुमार पिता अवदेश राय है और लड़की अपने नानी घर अशोक चौधरी मामा के यहां रहती थी और पढ़ती थी। लड़की का नाम प्रीति कुमारी पिता संजय चौधरी हैं। दोनों लड़का लड़की का काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन शादी करने के लिए परिजन राजी नहींं थे। जिसके बाद दोनों एक साथ घर छोड़ कर निकल गए। परिजनों ने सोनपुर हरिहरनाथ ओपी थाना में केस दर्ज कराया था। वरीय पुलिस अधिकारी ने इस बात की सूचना पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह को दी। वहीं इसकी जानकारी राकेश सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को दी। जिसके बाद उनके सहयोग और पुलिस के दबाव के कारण प्रेमी युगल की जोड़ी कल रात ही थाना पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। सोनपुर में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उसकी शादी करवा दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत राय के प्रतिनिधि अमित कुमार, मुखिया विकास राय के प्रतिनिधि चंदन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र राय, मंटू बाबा, सनी सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस अंतर जातीय विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग