पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपूरा गांव में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर भिड़ंत हो गई। जिसमें ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। घायल की ग्रामीणों के द्वारा मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ई रिक्शा चालक की पहचान मशरक तख़्त निवासी मनसूरत बैठा का 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई। वहीं ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने रिक्शा चालक घायलों की प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वे पैसेंजर लेकर कवलपुरा गांव में गए। वहीं एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग