राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के ग़ैरतपुर में शुक्रवार को हुई अगलगी की घटना में प्रभावित अग्नि पीड़ितों के बीच शनिवार को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा ने सभी पीड़ित परिवारों को तिरपाल कपड़े व अनाज उपलब्ध कराया। साथ ही आगलगी के बाद सभी पीड़ितों को खाना बनवाकर खिलाने का प्रबंध किया। शनिवार को ही पूर्व जिप सदस्य राजू गुप्ता ने धोती साड़ी आटा चावल दाल तेल सिर्फ साबुन नकद राशि आदि का वितरण किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कमला यादव तथा राजेश प्रसाद आदि अनेक ग्रामीण मौजूद थे।। उन्होंने कहा कि विपदा की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी पीड़ित परिवार को मदद करने की अपील की। बताते चलें कि इस घटना में छह परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग