राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शनिवार को मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के समीप ट्रैक्टर की ठोकर लगने से बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार को स्थानीय लोगो ने मांझी पीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मण्डरौली गांव निवासी बीरेंद्र शर्मा का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग