राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विगत वर्षो के आनुग्रहिक राहत (जी0आर0) अनुग्रह अनुदान, नाव मालिकों, नाविकों राहत षिविर, सामुदायिक रसोई केन्द्रों के संचालन से संबंधित बकाया एवं आपूर्तिकत्र्ताओं को भुगतेय बकाया राषि से संबंधित मामलों की जिला पदाधिकारी, सारण के समक्ष सुनवाई हेतु 03 जून 2022 को तिथि निर्धारित की गई है। अतएव बाढ़ जैसे आपदा में किये गये राहत कार्य अथवा अन्य प्रकार के दावा करने वाले लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने लंबित बकाया से संबंधित आवेदन एवं संबंधित कागजात/ साक्ष्य के साथ सुनवाई को लेकर 3 जून को निश्चित रूप से उपस्थित हों। सभी बकाया का नियमपूर्वक भुगतान जिला पदाधिकारी, महोदय के आदेषोपरांत किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग