पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार भूमी सबधी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे सीओ रविशंकर पांडेय और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जनता दरबार मे पहुंचे फरियादियों की फरियाद को सुना। सीओ रविशंकर पांडेय ने बताया कि जनता दरबार मे में पहले से 7 मामले लंबित थे जिन पर सुनवाई करते हुए 4 मामले का निपटारा किया गया।वही 4 मामले नये दर्ज कराए गए जिन्हें जांच पड़ताल और विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जमीनी विवादों के निपटारे के लिए हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है आप सभी भी जनता दरबार मे जमीनी विवाद का निपटारा कर फायदा उठाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग