मशरक में अलग-अलग घटनाओं में चार महिला पुरुष घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में अलग अलग घटनाओं में चार महिला पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। पहले मामले में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक घायल हो गए जिनकी पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी राजकुमार राय के 35 वर्षीय पुत्र अनोज कुमार और केदार राय के 18 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वे धरमासती बाजार से वापस घर जा रहें थें कि अंधेरे में सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। वही दूसरे मामले में चैनपुर चमरिया गांव में मारपीट की घटनाओं में दो महिला घायल हो गई जिसकी पहचान जनार्दन शर्मा की 40 वर्षीय पत्नी मीना देवी और पुत्री आशा कुमारी के रुप में हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग