छपरा में कोचिंग संचालक की पुत्री ने पिता के रिल्वार से खुदको मारी गोली, पीएमसीएच रेफर
छपरा(सारण)। शहर के सलेमपुर स्थित स्टडी प्वाइंट के संचालक सह भाजपा नेता एमके सिंह की पुत्री ने अपने पिता के लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। गोली लगने के बुरी तरह जख्मी हो गई है। आनन-फानन में कोचिंग संचालक ने अपने जख्मी पुत्री को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गये। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिन्ताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोचिंग संचालक की 16 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी बतायी जा रही है। जख्मी ने पिता के लाईसेंसी रिवाल्वर को लेकर घर के तीसरे मंजिल पर गई, इसके बाद खुदको गोली मार ली है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि गोली सिर पर लगी है। स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। सूत्राें की माने तो घायल को पीएमसीएच ले जाने के क्रम में मौत हो गई है। हालांकि मौत की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग