दूसरे राशन से महिला उपभोक्ता टैग हुआ नाम, डीलर ने राशन देने किया इनकार तो एसडीएम से की शिकायत
बनियापुर(सारण)। दूसरे के राशन कार्ड में नाम जुड़ने के बाद राशन से वंचित महिला लाभुक ने सदर अनुमंडलाधिकारी को पत्र भेज जांच की मांग की है. पीड़िता व सहाजितपुर निवासी सुनीता कुंवर ने बताया है कि उनका नाम राशन कार्ड की सूची में वर्ष 2006 से दर्ज है. वह राशन का उठाव भी नियमित करती थी. सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना के तहत उसे एक हजार रुपये भी प्राप्त हुए हैं. जून माह में जनवितरण दुकानदार द्वारा आधार कार्ड तथा परिवार के सदस्यों का संयुक्त फ़ोटो मांगा गया था. अपडेशन के नाम पर पीड़िता ने आधार और फ़ोटो दिया. जिसके बाद उनका नाम गांव के ही उमरावती देवी के कार्ड में जुड़ गया है. दूसरे के कार्ड में नाम जुड़ने के बाद महिला को जनवितरण प्रणाली दूकान ने राशन देने से मना कर दिया. राशन नहीं मिलने से महिला लाभुक काफी परेशान है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग