रिविलगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
छपरा(सारण)। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृत युवक सेमरिया गांव निवासी राजबल्लभ महतो का 19 वर्षीय पुत्र अर्जून कुमार बताया जा रहा है। युवक प्रतिदिन की तरह बीती रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन देर सुबह नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो फंदा से शव लटका हुआ है। देखते ही देखते में परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग