तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार शिक्षक को मारा धक्का, पीएमसीएच रेफर
अमनौर(सारण)। अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ पर बलहा गांव के समीप तेज रफ्तार में आ रही बेलोरो ने बाइक सवार शिक्षका को धक्का मार दिया। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पीएचसी पर इलाज के लिए ले गये। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घायल शिक्षक झखरी गांव के निवासी 36 वर्षीय कौशल किशोर सिंह बताया जाता है। जो तरैया के प्राथमिक विद्यालय मझोपुर के प्रभारी प्रधानाध्यपक है। शुक्रवार की संध्या बलहा अपने मित्र के गृह प्रवेश में शामिल होने आए हुए थे। भोजन कर बाइक से जैसे ही मुख्य सड़क पार करने की कोशिश किया तो विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बेलोरो के चपेट में आ गए।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने घटना स्थल पहुँचकर मामले की जांच शुर कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगो ने बाइक सवार शिक्षक को धक्का मारकर फरार हो रहे बोलेरो का पीछा कर पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग