राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। दहेज में एक लाख रुपया और बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का एक प्राथमिकी कोर्ट परिवाद पर दर्ज की गई है। पीड़ित महिला तेनुआ, छपरा निवासी सविता देवी ने दर्ज प्राथमिकी में मढ़ौरा तेजपुरवा का निवासी अशोक कुमार, दिलीप कुमार सहित चार लोगों को आरोपित किया है। अपने परिवाद में पीड़िता ने कहा है कि वह अपनी पुत्री लक्की कुमारी की शादी 22 मई 2021 को तेजपुरवा निवासी दिलीप कुमार से की थी। शादी की रात में ही आरोपियों ने उससे दहेज में एक लाख और बाइक मांगी थी। बाद में किसी तरह बीच-बचाव करके लड़की की विदाई की गई थी। शादी के बाद से आरोपियों ने दहेज के लिए लगातार दबाव दे रहे थे। इसके लिए सभी उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। उसके द्वारा कुछ पैसों का इंतजाम कर उन्हें दिया भी गया था। 22 दिसंबर 2021 को उसकी पुत्री ने उसे फोन करके बताया कि उसके ससुराल के लोग धमकी दे रहे हैं कि बाकी का पैसा और बाइक नहीं मिलने पर वे उसकी हत्या कर देंगे। 16 जनवरी 2021 को जब वे लोग अपनी लड़की के घर तेजपुरवा गए तो घर का ताला बंद था। घर सभी लोग फरार थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वे लोग मेरी लड़की को कुछ दिन से नहीं देख रहे हैं। आवेदिका ने दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर देने का आशंका व्यक्त की है। मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए गुहार लगाई है।
घटना में बाद पीड़िता के आवेदन पर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
आटा में आपसी विवाद को लेकर एक मारपीट की घटना में एक दिव्यांग मोहन बैठा जख्मी हो गया था। घटना को लेकर जख्मी मोहन बैठा के आवेदन पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उसी गांव के सुरेश बैठा, लीलावती देवी को आरोपित किया गया है। पीड़ित ने कहा है कि दोनों आरोपी उसके दरवाजे पर आएं और उसका साइकिल उठाकर ले जाने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गया। उसका इलाज रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में किया गया है।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन