राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को शनिवार को देसी कट्टा के साथ एक युवक का तस्वीर सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ था। तस्वीर प्राप्त होने के बाद तत्काल थानाध्यक्ष एक्शन लेते हुए वायरल फोटो की पहचान में जुट गए। इसके बाद पता चला कि उक्त युवक भेल्दी थान क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी धारी राय का पुत्र आकाश कुमार है। जिसके बाद देर रात में ही पुलिसकर्मियों के साथ कोरेया गांव में छापेमारी कर युवक को वायरल फोटो में दिख रहे कट्टा दो जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके सरकारी नंबर पर शनिवार की शाम एक फोटो प्राप्त हुआ था। फोटो में दिख रहे युवक की पहचान करने के बाद तत्काल छापेमारी कर आर्म्स के साथ पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक के गिरोह का पता लगा और गिरफ्तारी करने में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग