राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा मारपीट कर रेप का प्रयास किया गया है। पीड़िता ने इस संबंध में रविवार को तरैया थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया वह 27 मई को शौच के लिए जा रही थी। उसी समय उसके गांव का एक युवक उसे पकड़ लिया और बोला की मेरे साथ भाग चलो हमलोग शादी करेंगे। नाबालिग ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए जबर्दस्ती करने लगा और गलत काम करने का प्रयास किया। युवती की आवाज सुनकर उसे बचाने जब युवती के माता पिता गए तो आरोपी और उसके भाई ने उसके माता पिता के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन तरैया थाने में दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग