राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। छपरा में पत्नी से विवाद को लेकर पति ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा उसे आनन- फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से जख्मी युवक इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव निवासी मदन राम का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुकेश का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर रविवार की दोपहर विवाद हुआ। जिसके बाद वह युवक गुस्से में आ गया और अपने कमरे में जाकर चाकू से अपने बांए हाथ की नस को काटने का प्रयास किया। उस दौरान उस युवक का हाथ कटने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में ना तो कोई बयान दर्ज किया गया है और ना ही केस दर्ज किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग