मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के आटा महादलित टोले में औरतों के बीच विवाद से शुरु हुई मारपीट में दोनों पक्ष से 18 लोग जख्मी हो गए। इस विवाद में पिछले दो दिन में दो बार जमकर मारपीट हुई है। शुक्रवार की देर रात मारपीट के बाद शनिवार को इसी टोले के दो पक्षों में दुबारा मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से दस लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में महिलाएं और युवतियां भी शामिल है। सभी जख्मी का मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया है। जख्मी में एक पक्ष से 65 वर्षीय बुधन राम, उनकी पत्नी 60 वर्षीय सुनरी देवी, 23 वर्षीय राधा कुमारी, 17 वर्षीय आरती कुमारी, 19 वर्षीय पुष्पा कुमारी, 23 वर्षीय गुड्डु कुमार, 43 वर्षीय सबिता देवी का नाम शामिल है। दुसरे पक्ष से 35 वर्षीय ममता देवी, 40 वर्षीय संजीत राम, 65 वर्षीय ज्ञानी राम का नाम शामिल है। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया गया है।
शुक्रवार की रात भी हुई थी मारपीट
इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए थे। सभी जख्मी को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल मढ़ौरा पहुंचाया था जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया था। जख्मी में एक पक्ष से विद्या राम, मंजू देवी कलावती देवी, रंजन देवी का नाम बताया गया था। जबकि दूसरी पक्ष से मनीषा देवी, तन्नू कुमारी, संजीत कुमार का नाम शामिल था। जख्मी विधा राम के अनुसार अनुसार दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जो बाद में मारपीट में बदल गया था।
एक ही परिवार से सात हुए जख्मी, जिसमें पांच महिलाएं
घटना में जख्मी एक पक्ष की 23 वर्षीय राधा कुमारी ने बताया कि बीती रात उनके परोसी विधा राम के साथ संजीत राम व अन्य ने मारपीट की थी। मारपीट की घटना को रोकने के लिए उन लोगों ने पुलिस को सूचना कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर जख्मी का इलाज हो सका था। शनिवार की दोपहर संजीत राम सहित अन्य को जब यह पता चला कि उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी तो सभी नाराज हो गए। इसी बात को लेकर संजीत राम की तरफ से दर्जनों की संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए। सभी ने जबरन घर में प्रवेश कर उसके घर के लोगों के साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट कर उसके घर के सभी लोगों को जख्मी कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर भीतर से लूट भी मचाई और बहुत सारा सामान अपने साथ लेकर चले गए।
घर पहुंच कर हमला कर दिया
इसी घटना में दूसरे पक्ष की ममता देवी ने कहा कि उनके घर में शादी तय हुआ था। आरोपी पक्ष ने अचानक से उनके घर पहुंच कर हमला कर दिए। जिसमें वह पति पत्नी के साथ एक वृद्ध भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर नकदी लूट लिए। मामले में किसी पक्ष की तरफ से समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई थी। आपको बताते चले की मढ़ौरा के महादलित टोले की है घटना, अबतक दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी