एकमा/ रसुलपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंचौरा पंचायत के माधोपुर गांव में विशेष नि:शुल्क पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों पशुओं की जांच की गई। इलाज कर दवा भी नि:शुल्क दिया गया। साथ ही पशुओं का टीकाकरण किया गया। मौके पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सबिता देवी, डॉक्टर मनोज सिंह ने पशुपालकों को गर्मी में पशुओं के रख रखाव एवं बरसात में होने वाली बीमारी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कई बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। समय-समय पर चिकित्सकों से परामर्श लेने के साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि पशुपालक पशुओं को नजर अंदाज कर देते हैं। वहीं वार्ड सदस्य प्रतिनिधी हेमंत राय ने कहा कि प्रत्येक गांव में इस तरह का पशु चिकित्सा शिविर लगाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब पशुपालकों के पशुओं का इलाज हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग