अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के ई किसान भवन के सभागार कक्ष में सोमबार को बिहार सरकार के निर्देशानुसार खरीफ महाअभियान 2022 के अंतर्गत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस प्रशिक्षन में बिभिन्न पंचायत के दर्जनों किसान शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में आए संयुक्त कृषि निदेशक सारण अजय कुमार,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह,किसान सलाहकार द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खरीफ फसल के बीच बिचरा गिरने व खेती करने का गुर सिखाए। इस दौरान किसानों को धान के बीज ऑन लाइन प्रकिया के बारे में समझाया,बीज के प्रमाणिकता,मिट्टी की जांच,पौधा संरक्षण,जैविक खेती,सुलभ सिंचाई योजना आदि विषयो पर बिस्तर से चर्चा हुई। बैठक में आये अतिथियों को कृषि पदाधिकारी ने एक पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। कृषि समन्वयक हरि किशोर सिंह,किसान सलाहकार प्रशांत कुमार सिंह,पंकज कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,रामाधार यादव समेत दर्जनों किसान मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग