राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। पटना से सिवान जा रहे कार चालक के आंख झपक जाने से पानी टंकी से टकरा गई। जिसमें दो लोग जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार सिवान जिले के दो लोग जिनका पहचान रमेश प्रसाद वर्मा व प्रेम सागर वर्मा बताए गए हैं। अपने निजी कार से पटना से सिवान जा रहे थे। इसी बीच सितलपुर परसा पथ पर दरियापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के सामने स्थापित नल जल के टंकी के पिल्लर से जा टकराई जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां तत्काल लोग एकत्रित हो दोनों को गाड़ी से बाहर निकाल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक का आंख झपक जाने के वजह से गाड़ी पानी टंकी से टकरा गई होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग