राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मुख्य बाजार से कार्यालय जाने के दौरान मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार की स्कॉर्पियो गाड़ी को एक यात्री बस से ठोकर लग गई। जिससे एसडीओ की स्कॉर्पियो गाड़ी में साइड से रगड़ लग गया और एक साइड मिरर टूट गया। संयोग था कि बड़ी दुर्घटना नही हुई और गाड़ी में बैठे एसडीओ व गार्ड सुरक्षित बच गए। जिसके बाद एसडीओ ने बस को जब्त करते हुए कागजातों की जांच को लेकर बस अनुमंडल कार्यालय परिसर के खड़ा करा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग