गड़खा (सारण)। सारण जिले में सोशल साइट पर लाइव आकर जातिगत अपशब्द कहना पांच युवकों को महंगा पड़ गया है। ग्रामीणों ने पांचों के सिर पर जूता रख कर जहां पूरे गांव में घुमाया, वहीं उन पांचों को 11 माह के लिए गांव से बाहर भी किया गया है। मामला गड़खा प्रखण्ड के मिठेपुर पंचायत का है। जहां बिंद समाज के पांच लड़कों के द्वारा फेसबुक पर लाइव आकर विशेष जातियों को अपशब्द कहा जा था। तभी गांव के समस्त ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन पांचों लड़कों को पकड़कर यह फरमान सुनाया है। इस तुगलकी फरमान में पांचों युवकों को गांव में बुलाया जाता है जहां उनके सर पर जूता रखा जाता है और उनसे कबूल कराया जा रहा है कि उनसे गलती हुई है और वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे इस कबूल आने के बाद पांचों युवकों को सर पर जूता रखकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। जिसके बाद पंचायत उन्हें 11 महीने के लिए गांव से बाहर रहने की सजा भी सुनाती है।
सोशल मीडिया पर बोला था अपशब्द
भील समाज के द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक खास समाज सहित अन्य समाज को भी अपशब्द कहा गया। उनके इस वीडियो के वायरल होते हैं गांव में जनप्रतिनिधियों एवं यादव समाज के लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय मुखिया पति की देखरेख में पंचायत बैठी और पांचों को ऐसी सजा सुनाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया और उस पर अमल भी किया गया
क्या कहते हैं गड़खा थानाध्यक्ष
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग