राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-बलिया रेलखण्ड पर स्थित तथा नवनिर्मित मांझी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर संत धरणी नगर किये जाने तथा पुराने मांझी हाल्ट स्टेशन को पूर्ववत बहाल रखे जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह ने मांझी के जमनपुरा स्थित अपने ससुराल पहुंचे झारखंड के चतरा लोकसभा के सांसद एवं लोकसभा के विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह को एक ज्ञापन देकर इस आशय की मांग की। सांसद ने मांझी के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कराने में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग