राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में बुधवार को थाना पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब बरामद किया वही शराब धंधेबाज पुलिस बल को आता देख फरार हो गया। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पचखंडा गांव में फुटकर शराब धंधेबाज मकेश्वर मांझी पिता सज्जन मांझी के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है तों पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों झाड़ी में छुपाकर रखा 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग