पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। यदि आप शादी समारोह में लोगों के खाने के लिए खाना बनवा रहे हैं या आप शादी समारोह या ऐसे किसी भी आयोजन में छक कर खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए, देश के नामचीन अडानी ग्रुप द्वारा तैयार किए जाने वाले फार्च्यून ब्रांड रिफाइंड का नकली माल मशरक में तैयार हो रहा है। इस शिकायत पर गुरुवार को मशरक थाना पुलिस के सहयोग से राजापट्टी गोला में छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में नकली खाद्य तेल बरामद किए हैं। मामले में अडानी कंपनी के प्रतिनिधि विभोर मानक दिल्ली निवासी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वे वर्तमान में अडानी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं उन्हें सूचना मिली कि राजापट्टी गोला में नकली फारच्यून ऑयल का नकली उत्पाद बेचा जा रहा है जिस मशरक थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई तो दुकानदार फरार हो गया। दुकानदार डुमरसन गांव निवासी नन्दन कुमार पिता नागेन्द्र साह हैं मौके पर दुकान की तलाशी में तलाशी के दौरान फारच्यून ऑयल का रिफाइंड तेल का 15 लीटर का 18 टीन जो 270 लीटर हैं। जप्त कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस के सहयोग से राजापट्टी गोला में किराने दुकान में छापेमारी की थी जिसमें नकली फारच्यून ऑयल का रिफाइंड तेल बरामद किया गया मामले में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में नकली फारच्यून रिफाइंड तेल पर हुई कार्रवाई से बाजार में असली उत्पाद के जैसे नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग