पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण वन प्रमंडल सारण के रेंज ऑफिस मशरक में गुरूवार को बिदाई समारोह आयोजित किया गया। सरपंच बिनोद प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मशरक रेंज के फौरेस्टर लव कुमार राय के अवकाश ग्रहण करने पर उन्हे अंगवस्त्र दे फूल माला पहना कर बिदाई किया गया। अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सेवानिवृत्त फौरेस्टर लव कुमार राय ने कहा कि मशरक रेंज में हमने विगत पांच वर्षों से काम करने का अवसर मिला। यहा के पदाधिकारी व कर्मियो का सहयोग काफी सराहनीय रहा। मैं आजीवन मशरक को नही भुलूंगा। उप वन परिसर पदाधिकारी मलय कुमारी ने फौरेस्टर लव कुमार राय के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंसा की। सरपंच बिनोद प्रसाद ने कहा कि फौरेस्टर लव कुमार राय एक ईमानदार होने के साथ साथ कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी है। वे मशरक के लोगों के दिलों में बसे है। मौके पर दर्जनों कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग