राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। भलुही में हुई आपसी विवाद को लेकर हुई एक चाकूबाजी की घटना में सोहन राय नामक एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी सोहन राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में उसी गांव के राधा राय समेत आठ लोगों को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने दरवाजे पर ईट रख रहा था। तभी राधा राय के साथ अन्य ने उस पर हमला कर दिया। जान से मारने के नियत से उसके सीने व पीठ पर ताबातोड़ चाकू से हमला करके जख्मी कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान उसकी मां और बहन के साथ भी मारपीट करके जख्मी कर दिया। वहीं गौ रा ओपी क्षेत्र के खालिसपुर में चाकूबाजी की घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खालिसपुर निवासी सुधीर कुमार ने प्राथमिकी में आठ लोगों को आरोपित किया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग