राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि के सीनेट हॉल में गुरूवार को एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड प्रदीप कुमार ने बैठक कर बैंक के ग्राहक के रूप में मिलने वाले लाभ से विवि के पदाधिकारियों व कर्मियों को अवगत कराया। उन्होंने डिजिटल तकनीक की बात करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक की 5879 कुल ब्रांच है। इस दौरान मोबाइल स्वाइप मशीन, क्यूआर कोड, एसएमएस पे की भी जानकारी दी। वहीं रत्नेश कुमार ने नेशनल अटोमेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जेपीविवि के कुलपति प्रो.फारूक अली, विवि के रजिस्ट्रार प्रो. आरपी बबलू, सीसीडीसी प्रो. हरिश्चंद्र, एफए एके पाठक, नोडल ऑफिसर डा. सरफराज अहमद, एफओ जमाल नासिर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग