राष्ट्रनायक न्यूज।
गडखा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कोठिया- नरांव के मध्य धनौरा गांव मे भगवान भोलेनाथ के सुप्रसिद्ध गरीब नाथ मन्दिर प्रांगण मे चल रहे नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व शीतल जल प्याऊ सेवा केन्द्र का उद्घाटन हुआ। सूर्यमंदिर सेवा समिति द्वारा संचालित दोनों संयुक्त शिविर का उद्घाटन महाराष्ट्र से सूर्यमंदिर पर पधारे संत बीनेश्वर दास जी महाराज के साथ सदर प्रखंड के डुमरी पंचायत के मुखिया अंजू देबी के पति मनोज सिंह, नराॅव पंचायत के मुखिया कामख्या सिंह, कोठिया पंचायत के मुखिया ममता देबी के पिता हृदय नारायण सिंह के साथ अन्य गणमान्य सदस्यो ने संयुक्त रूप से फीता काट दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर गरीबनाथ मन्दिर यज्ञ समिति के गणमान्य सदस्य अरविन्द कुमार सिंह, राकेश कुमार सिह,राम विनोद उपाध्याय, दीपक कुमार सिंह, कुन्दन सिह, सूर्यमंदिर सेवा समिति के सदस्य राजेश कुमार तिवारी, ब्रजकिशोर सिंह, धर्मनाथ सिंह, मेजर अवधेश कुमार सिंह, सुनील सिंह, शिलानाथ तिवारी, अजय कुमार सिंह,डाक्टर शैलेन्द्र सिह, डाक्टर बी के सिह, डाक्टर निरंजन कुमार सिन्हा, डाक्टर श्याम जी, डाक्टर बिन्देसरी सिह सहित दर्जनो गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सबोें ने जन कल्याणार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर व प्याऊ सेवा केन्द्र की प्रशंसा की और कहा की देवताओं की कृपा प्राप्ति हेतु चल रहे यज्ञ परिसर मे मानवों की आत्मा तृप्ति के लिए प्याऊ सेवा केन्द्र व आपात कालीन निःशुल्क चिकित्सा शिविर जन कल्याणकारी कार्य के लिए सराहनीय पहल कही जाएगी। नराव के मुखिया व सूर्य मंदिर सेवा समिति के सदस्य कामख्या सिंह ने कहा कि जन कल्याणकारी कार्य करने से मनुष्य को आयु, विद्या यश व ख्याति की प्राप्ति होती है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा