धान रोपनी के दौरान मारपीट, नौ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर(सारण)। धान की रोपनी के क्रम में गांव के ही लोगों द्वारा खेत मे पहुँच मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के कराह दरगाही टोला का है। दर्ज प्राथमिकी में मो. उस्मान ने बगल के ही रौशन अली,आफताब आलम, महताब आलम, जुनेद आलम, महफूज आलम, हसीना बेगम सहित नौ लोगों को नामजद कर बताया है कि अपने खेत मे धान की रोपनी कर रहे थे।तभी सभी नामजद खेत पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर फैट-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। और मारपीट के क्रम में नामजदों ने पॉकेट से तीन हजार रुपये भी निकल लिये। पीड़ित ने नामजदों पर खेत मे धान रोपनी करने के एवज में बतौर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व भी इस खेत मे धान की रोपनी की गई थी।जिसे नामजदों ने बर्बाद कर दिया था।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग