- बीडीओ ने आवास सहायकों के साथ की समीक्षा बैठक, दिया निर्देश
राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा उठाकर घर नहीं बनाने वाले पानापुर प्रखंड के 11 पंचायतों के 53 लाभुकों से सरकारी राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवास नहीं बनाने वाले प्रखंड के 10 पंचायतों के 5-5 लाभार्थी हैं। जबकि बकवां पंचायत के मात्र 2 लाभुक हैं। शुक्रवार को बीडीओ राकेश रौशन ने आवास सहायकों के साथ अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन अपने पंचायत में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवास वाले लाभुकों को प्रोत्साहित कर समय सीमा के भीतर आवास पूर्ण कराएं। बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक में प्रथम किस्त 40 हजार, द्वितीय किस्त 80 हजार रुपये उठाकर अपना आवास पूर्ण नहीं करने लाभुकों को पहले उजला नोटिस दिया गया। फिर लाल नोटिस दिया गया। उसके बावजूद 53 लाभार्थियों ने अपना आवास पूर्ण नहीं किया है। अब इन लाभुकों से सरकारी पैसे की वसूली के लिए निलामवाद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग