राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर रिविलगंज थाना अंतर्गत देवरिया हाई स्कूल के पास अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान छपरा सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में गंभीर रूप से घायल किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर छपरा से अपने घर दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर भीखमया टोला लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसा हो गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी अखिलेश कुमार राम के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान दाऊद पुर सितलपुर निवासी प्रदीप कुमार राम के रूप में की गई है। वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग