घरेलू विवाद में पड़ोसियो ने माँ-बेटी को मारपीट कर किया घायल
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव मे घरेलू विवाद में पड़ोसियों ने माँ-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल उक्त गांव निवासी नंदकिशोर यादव की पत्नी संजू देवी, पुत्री मधु कुमारी और पुत्र मनीष कुमार शामिल है। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। पीड़िता ने बताया कि घरेलू विवाद का आरोप लगाकर उसके आठ पड़ोसी मिलकर माँ-बेटी को पीटने लगे जब उसका पुत्र मनीष उसे बचाने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग