बच्चे का इलाज कराने आए पिता की मोटरसाइकिल चोरी
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड अवस्थित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार के कैम्पस से हीरो एस्पेलडर मोटरसाइकिल बी आर-06ए 8549 चोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। मामले में मोटरसाइकिल चालक अमनौर थाना क्षेत्र के बगही पडरौना गांव निवासी अशर्फी राम के पुत्र रंजन कुमार राम ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने लड़के को दिखाने मशरक आये थे। वही नम्बर लगानें के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जब दिखा कर वापस आये तो देखा कि मोटरसाइकिल अपनी जगह से गायब हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिला। थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग