राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में शनिवार को भूमी सबधी विवादों के निपटारे के लिए सीओ और थानाध्यक्ष का जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन विवादों के निपटारे के लिए फरियादियों ने पहुंच अपनी फरियाद लगाई। मौके पर राजस्व अधिकारी श्वेता श्री, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, अंचल निरीक्षक महेंद्र राम मौजूद रहें। मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि जनता दरबार में पहले से लंबित 5 मामलों में 3 का निष्पादन कर दिया गया वही शनिवार को 6 नये मामले दर्ज कराए गए जिन पर सुनवाई करते हुए एक मामले का निपटारा कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग