अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। प्रखंड के कोपा में मां पेट्रोलियम सर्विस स्टेशन परिसर में सारण प्रमंडल के प्रथम सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ हुआ|इसका उद्घाटन शनिवार की संध्या सांसद सिग्रीवाल व सी डी आर एस एम सुबीर दास ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि यह सारण प्रमंडल का पहला सीएनजी स्टेशन है। इसके शुरू हो जाने से सारण प्रमंडल के उपभोक्ताओ को बहुत फायदा होगा। उन्होंने बताया कि सीएनजी सबसे सस्ता है। यह दूसरे इंधन जैसे पेट्रोल डीजल की तुलना में सस्ती मिलती है। इस गैस से मिलने वाला माइलेज भी पेट्रोल डीजल की तुलना में अधिक होता है। इससे निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचती है। यह वाहन के इंजन की क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ इंजन को साफ भी रखता है |इस गैस के उपयोग करने से इंजन की आवाज कम हो जाती है जिससे ध्वनि प्रदूषण नहीं के बराबर होता है। उन्होंने बताया कि आज पेट्रोलियम लिए भारत को दूसरे देशों से पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सीएनजी का उपयोग अधिक से अधिक लोग अपनी गाड़ियों में करेंगे तो इस बावत सरकार की विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी। उन्होंने मौके पर केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के बीच बताया। सीएनजी ईंधन का प्रथम उपभोक्ता बने जुरन छपरा निवासी और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत सर्वजीत सिंह को सीएनजी सर्विस स्टेशन के प्रोपराईटर हेम नारायण सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया। बोलते हुए उन्होने कहा कि सारण प्रमंडल मे पहला सी एन जी स्टेशन चलाने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। सी एन जी सबसे सस्ता व सुरक्षित ईंधन है। मौके भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, अशोक सिंह अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, मुकेश सिंह, अधेंदू जी, मनोज पांडेय, तारा देवी, सुपन राम, राजेश त्यागी, ए के मिश्रा, अशोक कुमार सिंह भाजपा प्रवक्ता, जितेंद्र सिंह जिला महासचिव वहीं सीएनजी टेक्निकल टीम के दिवाकर चौधरी, अंकुर सिंह, चंदन कुमार, शंभू कुमार, संतोष सिंह राजेश सिंह, अमित कुमार सिंह, अनंत गोंड, समाजसेवी वशिष्ट तिवारी, अशोक तिवारी सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन