राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कुमना -जलालपुर पथ से जानकीनगर तक जाने वाली निर्माणाधीन सड़क को असमाजिक तत्वों ने बीती रात जेसीबी से काट दिया।जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क का निर्माण जानकीनगर के जितेंद्र प्रसाद के घर तक होनी है।इस बहुप्रतीक्षित सड़क के लिए ग्रामीणों ने अपनी-अपनी जमीन स्वेच्छा से दान में दी है।इस सड़क के बनने से आवागमन में सुविधा होगी। सड़क में मिट्टी भराई का कार्य मनरेगा योजना से की जा रही थी। जिसमें तीन दर्जन से अधिक मजदूर लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात सड़क के मुहाने पर ही असमाजिक तत्वों ने जेसीबी से काट दिया है।जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी तथा कोपा थाने को दी है।
फाइल फोटों


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग