राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। शौच करने गई युवती का अपहरण करने के मामले में युवती को उसके प्रेमी के साथ वैशाली से स्थानीय पुलिस ने बरामद कर ली है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अचानक युवती के गायब होने पर युवती के दादा के द्वारा दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसाही गांव निवासी लालू राय के पुत्र मुन्ना कुमार पर गलत नियत से अपहरण कर लेने का प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इस मामले में स्थानीय पुलिस प्रेमी युगल को प्रेमी के संबंधी वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरपुर गांव से लालगंज पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया है। जिसमे पुलिस के द्वारा प्रेमिका को 64 के व्यान के लिए छपरा न्यायालय भेजा गया। वहीं युवक को भी न्यायालय आगे की कार्रवाई को लेकर भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग